सितारगंज। नानकमत्ता के गांव मटिया के ग्रामीणों ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा से कैलाश नदी में पिचिंग कार्य कराने की अनुमति मांगी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनका गांव कैलाश नदी के किनारे बसा है। बरसातों में कैलाश नदी में पानी का बहाव बढ़ जाता है जिस कारण हर साल उनकी कई एकड़ कृषि भूमि नदी में समा जाती है। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। साथ ही, जानमाल का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि वह अपने निजी खर्चों से पिचिंग कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने पिचिंग कार्य कराने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर चलाने की अनुमति मांगी है। वहां पर नरसिंह, मानसिंह, रोशन सिंह, बलराज सिंह, राकेश सिंह, सोनू सिंह आदि थे।