सितारगंज में ऊर्जा निगम के ईई चंदन बसनेत से खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ शिकायत करते भाजपाई।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के वार्ड संख्या दो में विद्युत अव्यवस्था से परेशान वार्ड वासियों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदेश ठाकुर के नेतृत्व में ईई चंदन बसनेत को ज्ञापन सौंपा। बताया कि आदिन उनके वार्ड की बिजली खराब हो जाती है। व्यापार प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई है। इस पर ईई ने एसडीओ वीबी जोशी को बुलाकर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आगणन बनानेे के निर्देश दिए। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, चंदन कश्यप, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।