खटीमा में ऐठा नाले में अतिक्रमण को स्वयं तोड़ते लोग।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्रशासन के चार अक्तूबर तक स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी के बाद तिलक नगर एवं रेलवे फाटक के पास ऐंठा नाले के दोनों ओर बने पक्के आवासों को अतिक्रमणकारियों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। ममता नर्सिंग होम के पीछे ऐंठा नाले पर बने पक्के आवासों को तेजी से तोड़ा जा रहा है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को चार अक्तूबर तक स्वयं अतिक्रमण हटा लेने को समय दिया था। संवाद