खटीमा। क्षेत्र में सर्दियों के दिनों में अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी खटीमा सहित चकरपुर समेत कई इलाकों में बिजली की कटौती देखने को मिली। बिजली सुबह से ही कई घंटों से लगातार न होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि सर्दियों के मौसम में बिजली की अधिक खपत होने के कारण बिजली कटौती देखने को मिल रही है। साथ ही बिजली का कम उत्पादन होने के कारण अघोषित बिजली कटौती देखने को मिल रही है। संवाद