फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा गोलीकांड के शहीदों को किया याद

विज्ञापन
बाजपुर तहसील में शहीदों को श्रद्धांजलि देते आंदोलकारी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर/सितारगंज। तहसील परिसर में बुधवार को खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सर्वदलीय राज्य आंदोलनकारी परिषद के सदस्य हरीश भट्ट के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने तहसीलदार राजेंद्र सनवाल को सीएम के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। इसमें खटीमा की तर्ज पर चिन्हीकरण कर आंदोलनकारी घोषित करने की मांग उठाई गई है। वहां पर डॉ. नरेंद्र खत्री, रमेशनाथ, बहादुर भंडारी, देवेंद्र शर्मा, नंदलाल कंबोज, वीरेंद्र बिष्ट, विकास गुप्ता आदि थे। इधर, सितारगंज में राज्य आंदोलनकारी उम्मेद सिंह नेगी के आवास पर आंदोलनकारियों ने बैठक कर खटीमा गोलीकांड के शहीदों को नमन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सती ने कहा कि अब तक वास्तविक आंदोलनकारियों को सम्मानपत्र तक नहीं मिल पाए हैं। वहां तेज सिंह नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, शेखर चंद्र पंत, बाबू मियां, मनोज जोशी, अबरार अहमद, मोहन सिंह नेगी, हरीश भट्ट आदि थे। इधर, यूथ कांग्रेसियों ने संदीप बाबा के प्रतिष्ठान शहीदों को नमन किया। इस दौरान खटीमा को जिला बनाने आदि की मांग भी उठाई गई। वहां पर व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, चौधरी अमरजीत सिंह, वसीम मियां, दयानंद सिंह, इश्तियाक अंसारी, शिवम विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें