फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Tue, 30 Dec 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह से धुंध छाने और ठिठुरन के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। बच्चे भी घर में कैद होने को मजबूर हैं। सोमवार को शहर में सुबह से देर शाम तक धुंध छाई रही। इस बीच सर्द हवाएं और गलन ने लोगों को भारी ठंड का अहसास कराया। पार्कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम नजर आई। वहीं, घरों में लोग हीटर और बाहर अलाव से हाथ सेंकते नजर आए। ठंड के कारण वाहन चालकों की रफ्तार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें