रुद्रपुर विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए मंगलवार को विकास भवन परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ वार्ता होने के बाद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। बताया कि इस कारण विवश होकर अनिश्चित कार्य बहिष्कार और धरना चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन में मीरा बोस, शहनाज, हंसा लोहनी, शकुंतला पाल, कैलाश गंगवार, विमला पांडेय, रजनी आदि थे। (संवाद)