बाजपुर के मुख्य मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड और मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक बाजार के दौरान जाम के हालात बने। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेवड़ी नदी के निर्माणाधीन पुल के कारण जाम लग रहा है। ट्रेनों के आवागमन होने पर दिन में आठ बार क्रॉसिंग बंद होने से भी जाम की समस्या रहती है। बाजपुर शहर के मुख्य मार्ग से हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और रामपुर, मुरादाबाद से आने वालों वाहनों की आवाजाही रहती है। साप्ताहिक बाजार लगने से जाम की समस्या अधिक बढ़ जाती है। नागरिकों का कहना है कि रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की डबल, ट्रिपल लाइन लगने से जाम ही जाम रहता है। क्षेत्रवासियों ने फ्लाई ओवर निर्माण होने तक क्राॅसिंग पर दोनों तरफ पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है। संवाद