फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानियों को मिले 10 हजार पेंशन

Mon, 02 Jun 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। भाजपा नेता संजीव सिंह के आदित्य चौक पर स्थित कार्यालय में रविवार को उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन की बैठक ली। इसमें पेंशन के अलावा कई बिंदुओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेंशन चार हजार 800 को बढ़ाकर 10 हजार रुपये की जाए। जिन सेनानियों की पहली पीढ़ी दिवंगत हो चुकी है, उनकी दूसरी पीढ़ी को सुविधाएं दी जाएं। स्वतंत्रता सेनानियों के गांव को विशेष गांव का दर्जा दिया जाए। प्रस्ताव पारित किया गया कि इन मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और मुख्यमंत्री के पास इस मांग को भेजा जाएगा। वहां संगठन जिलाध्यक्ष मनोहर चंद्र लोहनी, सुभाष मिश्रा, गणेश चंद्र पांडेय, नरेंद्र राजभर, मदनमोहन पांडेय, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें