फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिल्डर की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रिस्टिन रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सोसायटी के अध्यक्ष पीएन सिंह के नेतृत्व में शिमला पिस्तौर में एकत्र लोगों का कहना था कि बिल्डर ने सोसायटी को पूरी तरह से हस्तांतरित नहीं किया है। लिफ्ट जर्जर स्थिति में है। ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। फायर सेफ्टी सिस्टम चालू नहीं किया गया है। बिजली की लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है। बिजली के तार खुले हैं। अनियमितता की जानकारी पहले ही प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग पूरी होने विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। वहां रविंद्र सिंह बिष्ट, राकेश फौजदार, अंकित अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, अशोक अवस्थी, प्रियांक भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें