रुद्रपुर। नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सीएमओ के निर्देश पर अब प्रत्येक कार्यदिवस पर फिजिशियन किच्छा के उप जिला अस्पताल में दो घंटे सेवा देंगे। सीएमओ ने बताया कि किच्छा उप जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद रिक्त होने से मरीजों को दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में स्थायी फिजिशियन की तैनाती होने तक निजी अस्पताल के फिजिशियन किच्छा अस्पताल में प्रत्येक दिन दो घंटे निशुल्क सेवा देंगे। फिजिशियन डॉ. रोनित ठुकराल ने सहमति दी है। सीएमओ ने कहा कि वह हर रोज जिले के अस्पतालों की सुविधाओं की समीक्षा कर रहे हैं। वह जल्द ही जिले के अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों के सहयोग से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संवाद