फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 किमी गति से बह रही पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। दिन में धूप के साथ पछुआ हवा चल रही है। इससे खेतों में नमी कम होने की संभावना है तो सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत और मध्य में सामान्य तापमान अधिकतम 22-23 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। फरवरी माह की शुरुआत से ही तेज धूप होने लगी है। बृहस्पतिवार को तेज पछुआ हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री तो न्यूनतम 6.0 डिग्री पर पहुंच गया। पछुआ हवा के चलने से सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हो गया है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें