फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री का पुतला भी फूंका। शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। एआईसीसी सदस्य महासचिव अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार अमर्यादित बयान बाजी करते हैं। कांग्रेस ने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें