फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भू-कटाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Sun, 14 Sep 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नानकमता विधायक गोपाल सिंह राणा के कैंप कार्यालय पहुंचे टुकड़ी बिचवा, बिचई के लोगों ने देवहा नदी से भू-कटाव से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में देवहा नदी उनकी फसल को भारी नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि देवहा का पानी बिचवा, टुकड़ी, भूड़आला, हरैया, विचई, बरकी डांडी, सरौजा आदि ग्रामों में भरकर फसल बर्बाद करने के साथ भू–कटाव करता है। विधायक राणा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहां पर जैल सिंह, आनंद राणा, गोमती राणा, कुलविंदर सिंह, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, विवरण सिंह, जवाहर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें