रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही मरीज और तीमारदारों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण से पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। वहां सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केएस शाही, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा आदि थे।