फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Wed, 13 May 2026 11:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

काशीपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
काशीपुर में एक निजी अस्पताल के बाहर आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के एक निजी अस्पताल में मरीज की डायलिसिस के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर डायलिसिस के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जसपुर के ग्राम अंगदपुर निवासी सुनील सिंह (55) को मंगलवार की दोपहर परिजन गिरिताल स्थित निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए ले गए। जहां सुनील सिंह की डायलिसिस के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया।

सीओ प्रशांत कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पता चल पाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उधर, परिजनों ने बताया कि सुनील सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका ऋषिकेश एम्स से ईलाज चल रहा था। आज यहां निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आए थे। परिजनों का आरोप है कि डायलिसिस की प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरती जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें