फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच रोडवेज बसों में उमड़े मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू के बावजूद मंगलवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। रुद्रपुर से दिल्ली, यूपी और स्थानीय रूटों की बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। रुद्रपुर से टनकपुर, हल्द्वानी, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर के साथ ही देहरादून, दिल्ली, यूपी, हरिद्वार व पंजाब रूटों के लिए लोगों की संख्या अधिक रही। वर्कशॉप से बाहर निकलने से पहले सभी रोडवेज बसों को सैनिटाइज किया गया। बसें कम पड़ने के कारण यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार भी करना पड़ा। दोपहर बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या थोड़ी कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें