पंतनगर। पंतनगर हवाई अड्डे पर आज से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान और 10 अक्तूबर तक यात्री सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा को और सुदृढ़ करने सहित यात्री अनुभव को बेहतर बनाना है। इस दौरान यात्री सहायता, स्वच्छता अभियान, पीआरएम/वरिष्ठ नागरिक सुविधा, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था, यात्री फीडबैक, स्थानीय कला-संस्कृति एवं हस्तशिल्प प्रदर्शन, डिजिटल सुविधा, चिकित्सा एवं आपातकालीन तैयारी सहित स्टाफ सेवा-व्यवहार संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संवाद