रुद्रपुर। साउथ एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पार्थ सिन्हा गोल्ड मेडल व फाइटिंग सिस्टम में सिल्वर मेडल जीता। रौनक शर्मा ने जु-जित्सु और फाइटिंग सिस्टम दोनों में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। श्रीलंका के डिगाना में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में पदक जीतकर दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई। पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं।