सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र पार्थ भट्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पार्थ ने कक्षा आठ तक की शिक्षा एसएम पब्लिक स्कूल से ग्रहण की। उसके बाद उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ था। वहां कक्षा बारहवीं तक शिक्षा लेने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे के लिए हो गया। पार्थ के पिता नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी श्रीनिवास भट्ट हैं। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधक बीसी भट्ट, प्रधानाचार्य एमसी तिवारी, उपप्रधानाचार्य टीएस जीना आदि ने बधाई दी है।