फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में परी शर्मा ने मारी बाजी

Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केलाखेड़ा स्थित दुर्गा माता मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा और राधा की वेश भूषा में बच्चे
विज्ञापन
बाजपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मोहल्ला बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में परी शर्मा को विजेता का खिताब मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते'' और सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने किया। वहां रामअवतार यादव, आदित्य चानना, सुनील कुमार, अमित कुमार, मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश भारती, धर्मवीर दिवाकर आदि थे। दूसरी ओर, केलाखेड़ा क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामपुर से आए भजन गायक रिंकू खेड़ा के मिष्ठी म्यूजिकल ग्रुप ने कान्हा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहां राहुल सक्सेना, अनिल कालरा, असीम छाबड़ा, थाना प्रभारी मनीष खत्री, डीएल शर्मा, सुभाष सुधा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर दुर्गा माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष अजय कालरा ने विधायक अरविंद पांडेय से स्थायी टिनशेड निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें