फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय में पैरा सेलिंग के संचालन के लिए देहरादून से आया एक आवेदन

Tue, 30 May 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
13 जिले 13 डेस्टिनेशन में शामिल है बौर जलाशय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बौर जलाशय में पैरा सेलिंग बोट के संचालन के लिए पर्यटन विभाग को देहरादून से एक आवेदन आया है। आवेदनकर्ता ने पैरा सेलिंग बोट संचालन के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सरकार के 13 जिले 13 डेस्टिनेशन में शामिल बौर जलाशय में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों के रूप में स्कूटी मोटर बोट, क्याक बोट, सेल बोट (हवा के सहारे बड़े पर्दे से चलने वाली बोट), पैडल बोट आदि की सुविधा दी जा रही है। अब जिला प्रशासन की ओर से पैरा सेलिंग के संचालन की भी सुविधा दी जा रही है। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि आवेदनकर्ता को लाइसेंस के लिए डीएम के समक्ष फाइल दी गई है। लाइसेंस मिलने के बाद पैरासेलिंग बोट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें