दस दिनी दंगल के सातवें दिन सात छोटे बच्चों की कुश्तियां समेत 12 पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। रविवार को दंगल में रेफरी मो. शब्बीर ने 12 साल से लेकर 16 वर्ष तक बच्चों की सात कुश्तियां कराई। पठानकोट के मौसम अली ने पंजाब के मोनू को धूल चटाई। चंदौसी के पहलवान शान एजर एवं दिल्ली के अनुज की कुश्ती बराबर छूटी। मुजफ्फरनगर के पप्पू ने शाहजहांपुर के रामनिवास को चित किया। पंजाब के मौसम अली एवं हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री की कुश्ती रोचक रही। दोनों को कुश्ती जीतने के लिये 25 मिनट दिए गए। दोनों ने जमकर दांव पेच का इस्तेमाल किया। लेकिन समय समाप्त होने तक कोई चित नहीं हो पाया।