फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: पापा! हम लोग हरिद्वार से गंगाजल लेकर चल दिए हैं, चिंता मत करना; रास्ते में बेटे की मौत; जानें मामला

Tue, 05 Mar 2024 11:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Kashipur News: काशीपुर में घर से माता-पिता व अन्य परिजनों का आशीर्वाद लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने गए हर्षित की गंगाजल लेकर लौटते समय रास्ते में मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में घर से माता-पिता व अन्य परिजनों का आशीर्वाद लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने गए हर्षित की गंगाजल लेकर लौटते समय रास्ते में मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है। मोहल्ला काजीबाग शिव मंदिर के पास रहने वाले रवि कुमार का 14 वर्षीय बेटा हर्षित कुमार हरिद्वार से तीन मार्च को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपनी झोली कांवड़ में गंगाजल लेकर साथियों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


उसने चंडी देवी मंदिर के पास से अपने पिता को फोन कर कहा था कि ''''...पापा हम लोग हरिद्वार से गंगाजल लेकर चल दिए हैं। आप लोग चिंता मत करना।'''' तब रवि ने बेटे से सभी के साथ रहने और अपना ध्यान रखने के लिए कहा था। उन्हें क्या पता था कि वह अपने बेटे की आवाज आखिरी बार सुन रहे हैं।

ये पढ़ें-  Haldwani: पुलिस ने ITBP के साथ किया फ्लैग मार्च, चुनाव को देखते हुए बनभूलपुरा का जायजा लिया; की अपील
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चिकित्सकों की राय, कांवड़िये बरते सावधानी
काशीपुर के एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के डॉ.अमरजीत साहनी ने बताया कि कांवड़ियों को अपनी पैदल यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अधिकतर कांवड़िये यात्रा के दौरान पानी का कम सेवन करते हैं और रास्ते में तली-भुनी चीजें खाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

कांवड़ियों को रास्ते में नियमित रूप से पानी का सेवन करना चाहिए और पेट को खाली नहीं रखना चाहिए। अन्यथा चक्कर आने और बीपी लो होने की आशंका बनी रहती है। कांवड़ियों को धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए। यात्रा पर जाने से पहले अपना मेडिकल चेकअप अवश्य कराना चाहिए। चलने के दौरान एकाएक कहीं भी स्नान नहीं चाहिए। कुछ देर विश्राम करने के बाद ही स्नान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें