फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि: प्रवेश परीक्षा निरस्त, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय का लोगो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। विवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जहां इंटरमीडिएट परीक्षाफल की मेरिट को आधार माना जाएगा, वहीं परास्नातक पाठ्यक्रमों में स्नातक की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।   विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परिसर के अधिकतम छात्रावास क्वारंटीन सेंटरों में तब्दील किए गए हैं। साथ ही परिसर के विश्वेसवरैया भवन में ही 200 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने की कवायद चल रही है, जिससे हाल-फिलहाल छात्रावासों के खाली होने की स्थित नजर नहीं आ रही है। छात्रावास जब भी खाली होंगे, उसके बाद उनको सैनिटाइज कराने व रंग रोगन आदि में कम से कम दो माह का समय लगेगा। इन परिस्थितियों में न तो विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं संभव हैं, और न ही हम नए विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करा सकते हैं। विद्यार्थी हमारे लिए सर्वोपरि हैं और हम उनके स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस सत्र में बच्चों को विवि में नहीं बुलाया जाए, और उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जाएं। इसके लिए प्राध्यापकों व छात्रों को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही हम लोगों ने निर्णय लिया है कि विवि में प्रवेश के लिए पूर्व की परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए। इस संबंध में सोमवार को आईसीएआर सहित वीडियों कांफ्रेंसिंग में राज्यपाल को भी अवगत करा दिया गया है। ---::: चार बार आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि है 15 जून :: पंतनगर। देश व प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन जमा करने की तिथि 10 अप्रैल व हार्ड कॉपी जमा करने की 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। 24 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के दौरान इसको 30 अप्रैल व 10 मई, फिर 25 मई व 31 मई तथा अब 15 जून व 25 जून कर दिया गया है। एडमिशन कोऑर्डीनेटर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अभी तक केवल दस हजार छात्रों के फार्म जमा हो पाए हैं, जबकि पूर्व वर्षों में यह संख्या 15-16 हजार के आसपास होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें