रुद्रपुर। कार की टक्कर से पंतनगर विश्वविद्यालय की लेखाकार घायल हो गईं। उन्होंने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पंतनगर निवासी प्रिया रावत ने बताया कि वह पंतनगर विवि में लेखाकार हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह अपने काम से लौट रही थीं। इसी दौरान पंतनगर विवि परिसर में ही एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पूजा ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।