फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर थानाध्यक्ष पर अवैध खनन की गाज

Sun, 25 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस मुख्यालय से पंतनगर थानाध्यक्ष विक्रम राठौर का पिथौरागढ़ तबादला करने का आदेश जारी हुआ है। माना जा रहा है कि शांतिपुरी में बड़ी मात्रा में अवैध खनन की पुष्टि के बाद पहली गाज पंतनगर थानाध्यक्ष पर गिरी है। मामले में कई अधिकारी कार्यवाही की जद में है। हालांकि तबादले के कारणों को लेकर पुलिस अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। अमर उजाला ने पहले ही अवैध खनन को लेकर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की आशंका जता दी थी। दरअसल एंटी माइनिंग टीम प्रभारी संजय गुंज्याल की अगुवाई में टीम ने दो दिनों तक शांतिपुरी के पट्टे और स्टाकों में छापेमारी की थी। टीम ने तीन खनन पट्टे और तीन स्टॉक सीज कर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। बड़ी मात्रा में अवैध खनन को देखकर खुद टीम भी हैरान हो गई थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एंटी माइनिंग प्रभारी ने मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए गुप्त रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि इसी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पंतनगर थानाध्यक्ष विक्रम राठौर को पिथौरागढ़ भेजा गया है। डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने बताया कि पंतनगर थानाध्यक्ष के तबादले का आदेश सीधा पीएचक्यू से हुआ है। तबादले के कारण की जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं एसएसपी केवल खुराना ने डीआईजी स्तर से ही तबादले के आदेश आए हैं। जल्द ही थानाध्यक्ष की रवानगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें