फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर किसान मेला 13 से 16 अक्तूबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में लगने वाले 114वें किसान मेले की तिथियों में बदलाव किया गया है। आठ अगस्त को विश्वविद्यालय में संपन्न हुई किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक में किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी (रबी किसान मेला) की निर्धारित तिथि छह से नौ अक्तूबर के स्थान पर अब 13 से 16 अक्तूबर तक संपन्न किए जाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को मेला प्रभारी एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जेपी जायसवाल ने जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 10 से 16 अक्तूबर तक किसी भी कार्यशाला, प्रशिक्षण, गोष्ठी सहित ऐसे किसी भी कार्यक्रम का आयोजन न किया जाए जिसमें गेस्ट हाउस का उपयोग प्रस्तावित हो।
विज्ञापन


पॉलीहाउस में उच्च गुणवक्ता के सब्जी-पुष्प लगाने का प्रशिक्षण चार से शुरू

रुद्रपुर। उद्यान विभाग की ओर से खटीमा में चार सितंबर से किसानों को पॉलीहाउस में उच्च गुणवक्ता के सब्जी-पुष्प लगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि सितारगंज में चार सितंबर, रुद्रपुर में छह सितंबर, गदरपुर में आठ सितंबर, बाजपुर में 11 सितंबर, काशीपुर में 12 और जसपुर में 13 सितंबर को किसानों का प्रशिक्षण शुरू होगा। बताया कि इसमें विशेषज्ञों की ओर से किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें