फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पंत जयंती

Thu, 11 Sep 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज में पं गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका काॅलेज से बहुत गहरा रिश्ता रहा है। वह इस विद्यालय के पहले अवैतनिक मंत्री रहे हैं। वहां पर शिक्षक रमेश पांडेय, दीपक शर्मा, मुकेश मिश्रा, मनोज शर्मा, कौशलेश गुप्ता, मनोज विश्नोई आदि रहे। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में पंत जयंती पर प्रभारी प्रधानाचार्य अमित नारंग, राजू गौतम आदि ने श्रद्धांजलि दी। इधर, जनजीवन उत्थान समिति ने भी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि श्री हिंदी प्रेम सभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत का सपना था कि काशीपुर जैसी धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी उन्नति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे और एक दिन काशीपुर जिला बने। एडवोकेट भास्कर त्यागी ने कहा कि वह सच्चे देशभक्त थे और बार एसोसिएशन काशीपुर के प्रथम अध्यक्ष थे। वहां पर सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, शालिनी मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें