सितारगंज के अरविंदनगर में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करते पूर्व विधायक नारायण पाल।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। शक्तिफार्म की अरविंदनगर ग्रामसभा के बाढ़ प्रभावित तीन गांवों के लोगों का पूर्व विधायक नारायण पाल ने हाल जाना। बृहस्पतिवार को वे अरविंदनगर सात, आठ और नौ नंबर गांवों में पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे बैगुल नदी से आने वाली बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए कार्य योजना बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वह उच्चाधिकारियों के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। वहां जिपं. सदस्य उत्तम आचार्य, राजकुमार मजूमदार, प्रकाश मजूमदार, विप्लव, सूरज देवनाथ, अंकित मिस्त्री, राकेश मिस्त्री आदि थे।