फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जुए में हारा 15 हजार: फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, पत्नी से शराब पीने को लेकर हुई थी कहासुनी

Mon, 09 Nov 2026 10:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिवाली के दिन जुए में 15 हजार रुपये हारने और पत्नी से कहासुनी के बाद एक पेंटर का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी ने कमरे में पति को लटका देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला पेंटर का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में दिवाली के दिन जुए में 15 हजार रुपये हारने और पत्नी से कहासुनी के बाद एक पेंटर का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी ने कमरे में पति को लटका देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा (हल्द्वानी) निवासी बृजलाल मौर्य वर्तमान में शिवनगर में पत्नी के साथ किराये पर रहकर पेंटिंग का काम करते थे। रविवार सुबह शराब पीने को लेकर उसका पत्नी गुड्डी मौर्य से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चले गए। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शाम को घर लौटने पर बृजलाल ने उन्हें बताया कि वह जुए में 15 हजार रुपये हार गए हैं।

देर शाम करीब 7:30 बजे वह नीचे रसोई में खाना बना रही थीं। इस दौरान पति ऊपर कमरे में अकेले थे। खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो बृजलाल टिनशेड पर लगे लोहे के एंगल से चादर के सहारे लटके मिले। पत्नी को शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ट्रांजिट कैंप पुलिस पहुंची और बृजलाल को मौत की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें