फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर मंडी में 23 दिन में ही एक लाख क्विंटल से अधिक की खरीद

Sat, 28 Oct 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर तक पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना अधिक धान खरीदा गया
विज्ञापन

काशीपुर। मंडी में इस बार पिछले साल के मुकाबले अब तक करीब दोगुना धान खरीदा जा चुका है। फसल का जल्दी काटा जाना इसका कारण माना जा रहा है। वर्ष 2022-2023 में काशीपुर मंडी में 25 अक्तूबर तक 59,109.40 क्विंटल धान खरीद हुई थी जबकि 2023-2024 में 1,29,842.68 क्विंटल धान क्रय किया गया है। इसमें कॉमन धान सबसे अधिक मंडी में पहुंचा है।
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक नवनीत चौहान ने बताया कि इस बार अधिकतर किसानों ने पहले फसल कटवा ली है। जिस वजह से धान को समय से बेच दिया गया है। साथ ही यूपी के कई स्थानों से भी मंडी में धान तौल के लिए आया है। जिस वजह से इस बार एक लाख से अधिक क्विंटल की खरीद 25 अक्तूबर तक हो गई है। बताया कि इस बार धान के ए ग्रेड का एमएसपी 2203 रुपये और बी ग्रेड का मूल्य 2183 रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें