खटीमा। तराई विकास संघ (टीवीएस) अध्यक्ष एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक गोपाल बोरा ने कहा कि ग्राम दमगड़ा धान सुखाने के लिए जल्द ड्रायर खरीदा जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए एक खाद सेंटर खोलने की योजना भी है। टीवीएस चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में में मंडुआ, गहत और भट आदि पर्वतीय दालों के क्रय केंद्र खोलेगा। इनकी मार्केटिंग (विपणन)के लिए सरकार से एमएसपी भी निर्धारित करवाया जाएगा। तराई विकास संघ के कैंप कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में बोरा ने यह बात कही।