फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तरकाशी, कालाढूंगी और टिहरी में पैक हाउस को मिली मंजूरी

Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में एपीडा की समीक्षा बैठक करती उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल।
विज्ञापन
रुद्रपुर। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पंतनगर के एनेक्सी अतिथि गृह में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में एपीडा की टीम बेहतर कार्य कर रही है। उत्तरकाशी, टिहरी एवं कालाढूंगी में उद्यान की फसलों से संबंधित पैक हाउस की मंजूरी मिल चुकी है। इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें किसान फल, सब्जी की आसानी से धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग कर सकेंगे। कहा कि अधिकारियों ने एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन) प्रयोगशाला का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है और इसकी संस्तुति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के तहत एपीडा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट के बढ़ावे के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में भी विभिन्न प्रकार के कृषि एवं उद्यान के उत्पाद है, जिनको चिह्नित कर उनके निर्यात को बढ़ावा देना चाहते है। एफपीओ के माध्यम से छोटे-छोटे किसानों का समूह बनवाकर उनके उत्पाद की क्षमता को बढ़ाया गया है। एफपीओ और किसानों की आय दोगुनी करने में एपीडा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि एपीडा के माध्यम से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे एवं गुणवत्ता उन्नयन विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहां पर एसडीएम प्रत्युष सिंह, उप महाप्रबंधक एपीडा भारत सरकार डॉ. सीबी सिंह, निदेशक रिसर्च पंतनगर डॉ. एएस नयन, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, प्राध्यापक डॉ. जेपी पूर्वार, सहप्रध्यापक डॉ. रेनू पांडे सहित अनेक मौजूद रहे।

यूपी के विधायक रुद्रपुर में करते रहे केंद्रीय मंत्री का इंतजार
रुद्रपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का उत्तरप्रदेश के बहराइच व प्रतापगढ़ जिले के विधायक रुद्रपुर में इंतजार करते रहे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद मंत्री के रुद्रपुर नहीं पहुंचने पर दोनों विधायक पंतनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन


रविवार को उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया को एपीडा की समीक्षा बैठक में दिल्ली से पंतनगर और वहां से लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचना था। मंत्री को अपनी समस्या बताने के लिए कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु के साथ सिडकुल कर्मचारी भी पहुंचे। लेकिन किसी कारणवश मंत्री के रुद्रपुर नहीं पहुंचने पर कांग्रेसी नेता पनेरु ने बहराइच के नानपारा से अपना दल पार्टी के विधायक राम निवास वर्मा और प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज से विधायक जीत लाल पटेल को कर्मचारियों की समस्या का ज्ञापन दिया। पनेरु ने विधायकों को बताया कि सिडकुल के सेक्टर-11 में स्थित इंपीरियल ऑटो कंपनी में कार्यरत पंकज परगाईं का सीएनसी मशीन में कार्य करने से दाहिनी हाथ की दो उंगलियां कट गईं। आरोप लगाया कि मशीन की जानकारी नहीं होने के बावजूद कर्मचारी से कार्य करवाया गया। कंपनी प्रबंधक की ओर से कर्मचारी को स्थायी नौकरी देने का वायदा किया गया। लेकिन अभी तक कर्मचारी को स्थायी नौकरी नहीं दी गई है। दोनों विधायकों ने कर्मचारी की समस्या मंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया।
-



परफेक्ट डायनामिक्स श्रमिकों ने भी विधायकों को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। सिडकुल स्थित परफेक्ट डायनामिक्स कंपनी के श्रमिकों ने भी दोनों विधायकों को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने बताया कि कंपनी की ओर से 41 स्थायी श्रमिकों की गेटबंदी कर दी गई है। बताया कि 18 दिनों से श्रमिक कंपनी के आगे ड्यूटी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कंपनी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां प्रकाश सिंह चिलवाल, ललित मटियाली, जयशंकर, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र पटेल, चरन सिंह आदि थे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ने पंतनगर में ही एपिडा की बैठक ले ली थी, इस वजह से वह रुद्रपुर लोनिवि गोस्ट हाउस में नहीं पहुंची। मंत्री शाम को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से दोबारा दिल्ली रवाना हो गईं। -विपिन कुमार, महाप्रबंधक उद्योग।
विज्ञापन

पंतनगर में एपीडा की समीक्षा बैठक करती उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें