फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सीमा पर हल्दी घेरा बैरियर से पीएसी हटाई, पुलिस व एसपीओ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। यूपी सीमा पर पीलीभीत मार्ग हल्दी घेरा बेरियर में पीएसी को हटाकर स्थानीय पुलिस व एसपीओ की तैनाती कर दी है। जो यूपी से आने वाले पर्यटकों को कोरोना स्क्रीनिंग रिपोर्ट के बाद ही आने दे रही है। कोतवाल ने बताया कि जारी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। बता दें कि सीमा पर कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बीते दिन ही पीलीभीत एसओजी टीम को भी रोका गया। इधर एसएसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाल संजय पाठक ने सीमा पर जांच का जायजा लिया। बताया कि अब पीएसी को हटाकर पुलिस व एसपीओ को तैनात कर दिया है। बरसात में जांच के लिए आवश्यक व्यवस्था कराई जा रही है। यूपी से पर्यटकों की स्क्रीनिंग व कोरोना से सम्बंधित जांच रिपोर्ट देखी जा रही है। इस दौरान सत्रह मील चौकी इंचार्ज एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, डॉ.अजय श्रीवास्तव, हरेंद्र थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें