बाजपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि तराई और पहाड़ में ऑक्सीजन का लंगर और कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। इस संबंध उनकी खालसा हेल्प इंटरनेशनल के फाउंडर गुरप्रीत सिंह रम्मी से बात हो चुकी है। सर्वप्रथम बाजपुर में सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बृहस्पतिवार शाम को संस्था की मेडिकल टीम के हेड डॉ. गौरव ने बाजपुर पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब के हाल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।