जसपुर। जनगणना में लगाई गई डबल डयूटी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने एसडीएम और बीईओ को ज्ञापन देकर एकतरफा कार्यमुक्त किए जाने की मांग की।
राजकीय शिक्षक संघ जसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षिकाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां एसडीएम राहुल शाह को बताया कि सभी शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है, इस ड्यूटी से पहले उन्हें शिक्षण कार्य के आदेश मिले हैं। शिक्षकों ने इस तरह डबल डयूटी के लिए बाध्य किए गए आदेश को अव्यवहारिक बताया। कहा कि भीषण गर्मी के चलते ऐसे में उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने जनगणना डयूटी के लिए एकतरफा कार्यमुक्त आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान अनूप सिंह, मो.नाजिम कमर, नफीस अहमद, राजेश चैधरी, कपिल कुमार, धर्मेंद्र, नीलम, संदीप, नरेश आदि मौजूद रहे।