रुद्रपुर में स्वागत समारोह में सीएम का स्वागत करते गदरपुर विधायक, रुद्रपुर विधायक, मेयर व अन्य।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिडकुल की अधिकतर कंपनियों में उच्च तकनीकी पदों के लिए स्थानीय स्तर पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इस संबंध में कुछ उद्योगपतियों ने उन्हें अवगत कराया है। धामी ने कहा कि उद्योगपतियों की समस्या सुनने के बाद कंपनियों में उच्च तकनीकी पदों के लिए राज्य से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर दूसरे राज्य के लोगों को नियुक्त करने को अनुमति दी गई है लेकिन तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को ही रोजगार देने के शासनादेश का सख्ती से अनुपालन करना होगा। उत्तराखंड में सिडकुल की कंपनियों के उच्च तकनीकी पदों पर बाहरी राज्य के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है, जबकि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के अधिकतर पदों पर स्थानीय युवाओं को नौकरी दी जाएगी। बुधवार को रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।