फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन में फंसे 16 श्रमिकों को उड़ीसा भिजवाया

विज्ञापन
रुद्रपुर में श्रमिकों को उड़ीसा रवाना करते मेयर रामपाल सिंह - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लाॅकडाउन में फंसे उड़ीसा के 16 श्रमिकों की मदद के लिए मेयर रामपाल सिंह आगे आये हैं। उन्होंने श्रमिकों के लिए पास के साथ ही बस की व्यवस्था कराकर उनके घरों के लिए रवाना किया। मेयर की मदद से श्रमिकों की आंखें भर आईं और उन्होंने मदद के लिए मेयर का आभार जताया। कोरोना संक्रमण के चलते घोषित लाॅकडाउन ने कई मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन के चलते कुछ श्रमिक काशीपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में फंसे हुए थे। लॉकडाउन से फैक्ट्री बंद है। मूल रूप से उड़ीसा के भद्रक जिले के रहने वाले 16 श्रमिकों के लिए फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ दिन खाने की व्यवस्था करने के साथ ही रुपये भी दिए थे, लेकिन लाॅकडाउन बढ़ने से इन श्रमिकों के सामने संकट भी गहराता चला गया था।बढ़ता गया। श्रमिकों ने मेयर रामपाल सिंह को फोन करके अपनी व्यथा सुनाई तो कई दिनों के लिए श्रमिकों को राशन दिया गया था। मेयर ने बताया कि फिर से राशन खत्म हुआ तो श्रमिकों ने अपने घर उड़ीसा भेजने की गुहार लगाई थी। कहा कि श्रमिकों की पीड़ा समझते हुए उनके घर जाने के लिए पास की व्यवस्था कराई गई थी और फिर बस की व्यवस्था की गई। शुक्रवार शाम 16 श्रमिकों को बस में उड़ीसा के लिए रवाना किया गया। रास्ते के लिए श्रमिकों के खाने पीने का भी इंतजाम किया गया। श्रमिकों से मार्ग में सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखने की अपील भी की गई। श्रमिक सुशांत मानिक, लोचन मानिक, प्रशांत मानिक, जगन्नाथ मानिक, गंगाध्र मानिक, जितेन्द्र मानिक ने मेयर का संकटकाल में मदद के लिए आभार जताया और कहा कि इस मदद को वे पूरी जिंदगी नहीं भूल पायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें