बाजपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने संयुक्त रूप से बुधवार को एक विद्यालय परिसर में तुलसी दिवस पर तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। परिषद के संभाग अध्यक्ष भगवंत सिंह मियान ने तुलसी पूजन के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान नया सवेरा समिति की ओर से आयोजित नशा मुक्त प्रतियोगिता में पूर्वी चंद्रा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और माही तृतीय स्थान पर रहीं। समिति अध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। वहां अधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे, कमला पांडे, प्रधानाध्यापक विनीत मठपाल, विक्रम, विनोद सैनी, अमन यादव, राजू वाल्मीकि, देवेंद्र शर्मा आदि रहे।
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद