जसपुर। सरवरखेड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की काशीपुर जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह, जिला मंत्री प्रियंका मिश्रा, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत नृत्य से हुई। आकांक्षा ठाकुर ने बच्चों से संवाद कर केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहां कार्यक्रम सुपरवाइजर ममता चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुशके फातिमा, तबस्सुम, जुबैर आलम आदि थे। संवाद