फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांव में शराब की भट्ठी खोलने का विरोध तेज

Tue, 07 May 2024 03:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा के बिगरागांव में शराब की दुकान के विरुद्ध प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
खटीमा। बिगराबाग गांव में शराब की दुकान खोलने का विरोध तेज हो गया है। शराब की दुकान खोलने की तैयारियों की भनक लगने पर सोमवार शाम एक बार फिर लोगों ने प्रदर्शन किया। देर शाम तक शराब की दुकान के आगे लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कहा कि रविवार को बिगराबाग गांव में शराब की दुकान न खोलने के आश्वासन पर उन्होंने सड़क का जाम खोला था लेकिन एक बार फिर गांव में शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि लोग अपने निजी लाभ के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को गांव से हटाने के लिए बैठक जा रही है, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। गांव में किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। वहां सुरेंद्र सिंह अधिकारी, ज्योति चंद, सरिता चंद, मीना जोशी, पुष्पा देवी, गीता जोशी, कमला देवी, बहादुर चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें