फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का किराया दोगुना करने का विरोध, रुद्रपुर स्टेशन पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया दोगुना करने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने रुद्रपुर बस अड्डे पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने एआरम राकेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम एक मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। आम जनता यात्रा के लिए रोडवेज बसों पर निर्भर है। आज उत्तराखंड में गरीब व मध्यम वर्ग की सवारी कहे जाने वाली रोडवेज का किराया हवाई जहाज से भी अधिक महंगा कर दिया गया है। किराए में हुई इस बढ़ोतरी से सबसे अधिक उत्तराखंड की आम जनता को परेशानी होगी। डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद अधिकतर मध्यम वर्ग के लोग भी निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उनके लिए भी यह निर्णय निराशाजनक है। वहां पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुक्ला अंशु, जिला सचिव चंद्रशेखर ओझा, पूर्व छात्र संघसचिव अभिजीत पाठक, आदित्य पाठक ,रुद्रपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय मंडल किच्छा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रिजवान निक्की , शैलेंद्र सिंह, गौतम कुमार , मृत्युंजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें