फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पर्चा बनवाने के लिए सड़क तक लगी लोगों की कतार

Wed, 13 Aug 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कटे 650 पर्चे, सामान्य दिनों में कटते हैं 450-500 तक
विज्ञापन

काशीपुर। अवकाश और बारिश के चलते तीन दिन बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश विभागाें की ओपीडी में इजाफा देखा गया।
शनिवार और रविवार को राजकीय अवकाश था। सोमवार को सुबह से बारिश हो रही थी। इस कारण से मंगलवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से गेट के पास पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लग गई। लोग सड़क तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। अधिकांश विभागों में चिकित्सक के पास पेट संबंधी बीमारी, बुखार, जुकाम, खांसी, खुजली आदि के मरीज पहुंचे। इस कारण से ईएनटी, बाल रोग विभाग, महिला रोग विभाग, सर्जन, पैथोलॉजी लैब आदि जगह मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 650 ओपीडी पर्चे कटे हैं जबकि सामान्य दिनों में 450-500 तक कटते हैं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी सिंघल ने बताया कि दो दिन का अवकाश और सोमवार को बारिश के कारण ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें