फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर पीजी कॉलेज की ऑनलाइन योग प्रतियोगता में अमित और नेहा ने किया प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ योगा करती छात्राएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेजे की एनएसएस इकाई और 78 यूके बटालियन एनसीसी के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। एनएसएस इकाई ओर से बच्चों के लिए योगा विद फैमिली व योगा एट होम विषय पर ऑनलाइन योग प्रतियोगित हुई। साथ ही एनएसएस इकाई रुद्रपुर की ओर से 15 जून से शुरू हुए योग सप्ताह का समापन हुआ। एनएसएस प्रभारी डॉ. गौरव वाष्णेय ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन स्वयंसेवी घर पर रहकर योग कर रहे थे तथा व्हाट्स एप के माध्यम से फोटो तथा वीडियो भेज रहे थे। ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अमित कुमार प्रथम और छात्रा वर्ग में नेहा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, 78 यूके बटालियन एनसीसी के बच्चों ने एनसीसी प्रभारी डॉ शलभ गुप्ता के मार्गदर्शन में योगा फ्रॉम होम अभियान के तहत 96 एनसीसी कैडेट्स ने सोशल मीडिया, टीवी चैनल डीडी नेशनल आदि के माध्यम से अपने परिवार सहित योगा किया। उन्होंने मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन आसान किये। इस दौरान संजना हलदर, निशा, एकता, निक्की, ललित शर्मा, दानिश, सत्यम, पवन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें