खटीमा। इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। शिक्षार्थी अंतिम तिथि तक विभिन्न ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा समन्वयक डॉ. फखरुद्दीन राही ने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट WWW.IGNOU.AC.IN पर स्टूडेंट सर्विसेज में उपलब्ध एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश और पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पोर्टल के प्रोग्राम सेक्शन में दी गई है। संवाद