फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पार्टटाइम जॉब के नाम पर एक लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सावधान! कहीं आप भी ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं। व्हाट्सएप पर पार्टटाइम जॉब का लालच देकर ठग अब युवाओं से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक दिसंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर पार्टटाइम जॉब का मैसेज आया। जिस पर कहा गया कि रिव्यू देने पर 50 रुपये मिलेंगे। इसके बाद टेलीग्राम से जोड़ दिया गया। तीन दिसंबर को एक प्रीपेड टास्क करने को कहा। इस पर उन्होंने एक हजार, 1200 व 500 रुपये का टास्क किया। जो कमीशन के साथ वापस मिले। अगले टास्क के लिए एक हजार रुपये लिए। इन रुपयों को वापस मांगने पर तीन ऑर्डर और पूरे करने की बात कही। इस पर ठग ने उनसे 5599 रुपये मांगे। इसके बाद दो ऑर्डर और करने पर पैसे वापस मिलना बताया। तीन बार में करीब 8900 रुपये ले लिए। इसके बाद 35 हजार और फिर 60 हजार मांगे गए। लालच में आकर ये पैसे भी दे दिए।
करीब एक लाख आठ हजार रुपये लेने के बाद क्रेडिट स्कोर कम बताते हुए 75 हजार रुपयों की मांग करने लगे। इस पर युवती को धोखाधड़ी कर ठगी करने का एहसास हो गया और उन्होंने 75 हजार रुपयों का भुगतान नहीं किया। युवती ने पुलिस को ऑनलाइन ठगी की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मोटी कमाई के चक्कर में न पड़ें युवा: कत्याल
रुद्रपुर। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि ऑनलाइन ठगी के मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने साइबर सेल का गठन किया है। युवा मोटी कमाई के लालच में न आएं। ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब या फिर किसी भी तरह के झांसों में न पड़ें। इस तरह के मोबाइल पर कॉल आने या फिर सोशल मीडिया के जरिये लालच देने वालों की तुरंत साइबर सेल के मोबाइल नंबर 9410961096 पर जानकारी दें। पुलिस आपके साथ है। लेकिन आपको भी जागरूक होकर इस तरह के ठगों से सावधान रहना होगा। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी यूएसनगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें