फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कौशल प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत आठवीं एवं दसवीं पास युवा रोजगार के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए नोडल संस्थानों में फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों/संसाधनों के अनुरूप रोजगार के सीमित अवसर देखने को मिल रहे हैं इसलिए नौजवानों को उनकी शैक्षिक अर्हता व रूचि के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कौशल प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये प्रशिक्षित युवा प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में आसानी से रोजगार पा सकेंगे। बताया कि एनसीवीटी मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत आठवीं व दसवीं शैक्षिक अर्हता वाले युवाओं को प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चालू की गई है। सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी www.vpputtarakhand.in या www.dsde.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें