नानकमत्ता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर में सफाई कर्मचारी संघ का गठन किया है। सर्वसम्मति से ओंकार को अध्यक्ष और सागर को महासचिव नियुक्त किया गया। रविवार को नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी सोनू के आवास पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण की अध्यक्षता में पर्यावरण मित्रों की बैठक हुई। बैठक में नगर सफाई कर्मचारी संघ का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राधेश्याम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहां पर विनोद कुमार, सूरज वाल्मीकि, अरुण कुमार, सूरज कुमार, चंद्रपाल, धर्मेंद्र, संजीत कुमार आदि थे।