काशीपुर। प्रशासन की ओर से स्थायी और जाति प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। फर्जी अभिलेख के आधार पर बनाए गए दस्तावेज मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले पांच सालों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इनमें खास तौर पर स्थायी व जाति प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। यदि कोई प्रमाण पत्र या दस्तावेज अवैध रूप से पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रशासन ने बीते दिनों एक साइबर कैफे पर अनियमितता मिलने पर उसको सील भी किया था। अभी सीएससी सेंटरों से जब्त कागजों की जांच की जा रही है। ब्यूरो